लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक क्लिक में जानें 10 महत्वपूर्ण बातें

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जून 2024): लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बीच कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) भी मौजूद रहे।

* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, यह जनता की जीत है, मोदी के खिलाफ जनादेश आया है।

* कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि चुनाव के दौरान उन्हें रोकने के लिए सत्ताधारी पार्टी ने हरसंभव कोशिश की लेकिन जनता ने फिर भी भरोसा जताया।

* कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान जिस प्रकार का कैंपेन पीएम मोदी ने चलाया वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। दूसरी तरफ हमने सकारात्मक प्रचार किया और इसी कारण से लोगों ने हमारा साथ दिया। साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन (India Alliance)

के सभी दलों को शुक्रिया कहा।

* कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, CBI -ED, इन सबके खिलाफ लड़े। क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी , अमित शाह जी ने डराया -धमकाया…

* राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन द्वारा सरकार बनाने की कोशिश करेगा या फिर वो विपक्ष में ही बैठने से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, वे इस तरह का कोई बयान नहीं दे सकते हैं। कल इंडिया की अहम मीटिंग है, उसमें सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा।

* राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वे इंडिया के सभी साथियों का पूरा सम्मान करते हैं और उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाएगा।

•मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया, जनता ने उसे समझ लिया। राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के दौरान करोड़ो लोगों से मिलना , उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का समाधान ढूंढना ही हमारी कैंपेन का आधार बना।।

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 के अबतक के रुझानों के मुताबिक शानदार वापसी की है। जिसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।