Delhi Lok Sabha Election Results: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जून 2024): Delhi Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के नतीजे जारी होने शुरू हो गए हैं। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी 01 लाख 18 हजार 923 मतों से आगे चल रहे हैं। कुल मतों की बात करें तो मनोज तिवारी को अबतक जी की गणना में कुल मत 7 लाख 72 हजार 687 प्राप्त हुए हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को अबतक कुल 6 लाख 53 हजार 764 प्राप्त हुए हैं।

 

चांदनी चौक लोकसभा सीट

चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल 90 हजार 195 मतों से आगे चल रहे हैं। प्रवीण खंडेलवाल को अबतक कुल 5 लाख 10 हजार 572 मत प्राप्त हुए हैं। और कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल को कुल 4 लाख 20 हजार 377 मत प्राप्त हुए हैं।

 

नई दिल्ली लोकसभा सीट

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज 76 हजार 536 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं कुल मतों की बात करें तो बांसुरी स्वराज को अबतक कुल 4 लाख 48 हजार 540 मत प्राप्त हुए और आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती को अबतक कुल 3 लाख 72 हजार 4 मत प्राप्त हुए हैं।

 

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर अबतक बीजेपी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा को 6 लाख 18 हजार 850 प्राप्त हुए हैं और वह 81 हजार 563 मतों से आगे चल रहे हैं। आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार को अबतक कुल 5 लाख 37 हजार 287 मत प्राप्त हुए हैं।

 

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत को अबतक कुल 7 लाख 71 हजार 728 मत प्राप्त हुए और वह 1 लाख 77 हजार 624 मतों से आगे चल रही है। वहीं महाबल मिश्रा 5 लाख 94 हजार 104 मतों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

 

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी को अबतक कुल 6 लाख 92 हजार 832 मत प्राप्त हुए हैं और 1 लाख 24 हजार 333 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे पायदान पर आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान हैं,उन्हें अबतक कुल 5 लाख 68 हजार 499 मत प्राप्त हुए हैं।

 

उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया 2 लाख 74 हजार 489 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज को अबतक कुल 5 लाख 43 हजार 281 मत प्राप्त हुए हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।