Paryatan Parv on Rajpath in New Delhi from October 23

दिल्ली में पर्यटन पर्व 23 से 25 अक्टूबर तक देखो अपना देश दिल्ली के इंडिया गेट से रफी मार्ग तक राजपथ रोड के दोनों किनारे भारत की विभिन्नता में एकता प्रदर्शित कर रहा है।
भारत के कई राज्यों की सांस्कृतिक कार्यक्रम, विरासत , खान-पान और भी बहुत कुछ। 23अक्टूबर की शाम 5बजे इसका उद्घाटन केद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और ये मेला 24अक्टूबर को 12बजे से रात 10बजे तक खुला है। इसका समापन 25 अक्टूबर को।वित्त मंत्री अरूण जेटली करेंगे।

देशभर में 21दिनों का ये पर्यटन पर्व 5अक्टूबर से शुरू हुआ था।इसका आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा अन्य मंत्रालयों के सहयोग से किया जा रहा है। थीम है पर्यटन सबके लिए। कुल मिलाकर कहा जा सकता है इंडिया गेट पर ,देखो भारत देश और देखो अपने प्यारे भारतवासी।