Delhi Breaking: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, घर-घर जाएंगे राहुल-प्रियंका

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 अक्टूबर 2024): राजधानी दिल्ली में सियासी पार्टियों के द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है, कांग्रेस पार्टी आगामी 23 अक्टूबर से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में करीब एक महीने तक कांग्रेस की ये पदयात्रा चलेगी, जिसमें प्रतिदिन दिल्ली की तीन विधानसभा क्षेत्र से यह पदयात्रा गुजरेगी।

कांग्रेस की पदयात्रा के उद्देश्य

आपको बता दें कि दिल्ली में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में कांग्रेस में जान फूकने के लिहाज से, कांग्रेस आलाकमान ने यह निर्णय लिया है कि दिल्ली में अगले एक महीने तक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को “भारत जोड़ो यात्रा” का व्यापक लाभ मिला जिसके बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है कि अब सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी पदयात्रा के माध्यम से चुनाव प्रचार करेगी।

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को घेरने की तैयारी

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी पदयात्रा के माध्यम से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी है। इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस दोनों ही सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेगी और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी।

राहुल -प्रियंका और खड़गे संभालेंगे कमान

पदयात्रा में कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। पदयात्रा कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली जाएगी।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।