दिल्ली: बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, क्राइम रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान !

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 मई 2024): पूर्वी दिल्ली के बेबी केयर अस्पताल में अग्निकांड की घटना के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है। विवेक विहार में हुए इस हादसे में 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद राजधानी में अस्पतालों और बच्चों के सेंटर पर कई सवालिया निशान लगा दिया है।

पुलिस ने इस मामले में बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खीची को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद डॉक्टर फरार चल रहा था लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब डॉक्टर का पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विवेक विहार इलाके में बेबी केयर सेंटर में आग की घटना पर सीएम केजरीवाल ने भी दुख जताया। मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। रविवार को आरोपी मालिक डॉ नवीन खिची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने FIR में दो धाराएं IPC 304 और 308 को भी जोड़ा है। इससे पहले 2021 में खिची पर एक नवजात के पैरेंट्स ने नर्स को पीटने का आरोप लगाया था उस मामले में एक केस दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इस वजह से आज तेजी से फैल गई और बच्चों को बचाना मुश्किल हो गया था।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।