Famer Protest Live: दिल्ली में आठ मेट्रो स्टेशन पर लगा ताला

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (13 फरवरी 2024): किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए दिल्ली से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

दिल्ली के आठ मेट्रो स्टेशन पर लगा ताला

किसान मार्च को देखते हुए मंगलवार सुबह दिल्ली के आठ मेट्रो के आठ स्टेशनों पर एक या अधिक गेट बंद कर दिए गए हैं। हालाकि ये स्टेशन अभी पूरी तरह से बंद नहीं है। यात्रियों के प्रवेश एवं निकास के लिए कम गेट खोले गए हैं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये गेट बंद किए गए हैं।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।