किसानों के समर्थन में दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 फरवरी 2024): 13 फरवरी यानी आज देशभर के किसान दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। सोमवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच की बैठक बेनतीजा रही।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बैठक में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर तो सहमति बन गई थी लेकिन किसानों की कर्जमाफी पर पेंच फसा हुआ था। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर -26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में हुई। केंद्र की तरफ से बैठक में भाग ले रहे मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

किसानों के समर्थन में दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने लिखा कि आज जो कीलें और बेरीकेडिंग सड़कों पर लगी हैं, ये मोदी सरकार की देश के अन्नदाताओं से नफरत का सबसे बड़ा प्रमाण है। किसानों को रोकने के लिए कीलों का जाल बिछाया है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।