केजरीवाल पहुंचे राम मंदिर, दर्शन के बाद बोले प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें….जय श्री राम!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 फरवरी 2024): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने परिवारजनों के साथ अयोध्या में बने राम मंदिर में प्रभु श्री राम का दर्शन करने पहुंचे । दर्शन करने के बाद अपने परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा की है।

अरविंद केजरीवाल ने तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा कि माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुँचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम 🙏

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री अपने परिवारों के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए गए। राम लला के दर्शन करने के बाद हमें बेहद शांति महसूस हुई, जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है। रामलला की पूजा करने के बाद मुझे एक अवर्णनीय शांति का अनुभव हुआ। हर दिन लाखों भक्त यहां आते हैं, और लोगों का प्रेम और भक्ति देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। मैंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।