बुर्का पहनकर बेटी ने घर में डाला डाका, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (5 फरवरी 2024): दिल्ली से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने घर में ही डाका डाल दी। पुलिस से बचने के लिए महिला ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 13 लाख के गहने और साढ़े नौ हजार रुपए और बुर्का बरामद कर लिया है।

मामला द्वारका का है, जहां अपनी मां के घर में चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान श्वेता के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी को सेवक पार्क निवासी कमलेश ने विंदापुर कोतवाली में घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। छानबीन में पुलिस को पता चला कि बिना किसी तोड़फोड़ के ही आलमारी में रखे गहने और नकदी चोरी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता के घर के आसपास का सीसीटीवी खंगाला।

सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा कि बुर्का पहनकर एक महिला घर में घुस रही है। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता की बड़ी बेटी श्वेता है। पूछताछ में श्वेता ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसकी छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती है, उसपर अधिक पैसे खर्च करती है थी। उसकी शादी के लिए मां गहने बना रखे हैं। जबकि उसपर काफी कर्ज था , जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने ऐसा किया और पुलिस से बचने के लिए उसने दुकान से एक बुर्का खरीदा। पुलिस ने कब्जे से गहने बरामद कर लिए हैं।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।