दिल्ली: नांगलोई में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (5 फरवरी 2024): नांगलोई में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान यूपी के सुजानपुर, ओरैया निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है , सीसीटीवी की मदद से इस मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक दिल्ली नौकरी की तालाश में आया था, नागलोई इलाके में कुछ बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को नांगलोई में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचना मिली। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक के सगे – संबंधी निहाल विहार में रहते हैं, उसका चचेरा भाई दिल्ली में एक टीवी के शोरूम में सेल्स मैन के रूप में काम करता है। विवेक भी अपने भाई के साथ ही काम करने के लिए दिल्ली आया था।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।