दिल्ली भाजपा 21 हजार भक्तों को कराएगी रामलला के दर्शन, 5 फरवरी को रवाना होगा पहला जत्था

रंजन अभिषेक
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली ( 31 जनवरी 2024): अयोध्या धाम में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के सभी जिलों के भक्तों को रामलला का दर्शन कराएगी। प्रथम चरण में दिल्ली से लगभग 21 हजार लोगों को तीर्थाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। पहला जत्था दिल्ली के चांदनी चौक से रवाना होगा।

चांदनी चौक से रवाना होगा भक्तों का पहला जत्था

एक खास रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अगले सप्ताह पांच स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीर्थाटन के लिए भक्तों को भेजा जाएगा। पहला जत्था 5 फरवरी को 1500 भक्तों को अयोध्या भेजने की तैयारी की गई है। सबसे पहले चांदनी चौक इलाके के लोग रामलला के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दूसरा जत्था 6 फरवरी को केशवपुरम से रवाना होगा।

मुफ्त नहीं होगा तीर्थाटन

हालाकि, यह सब फ्री नहीं होगा , बल्कि इसके लिए लोगों को पैसे भी देने होंगे। प्रत्येक तीर्थ यात्री को आने -जाने , खाने -पीने और ठहरने के लिए 800 रुपए देने होंगे। योजना के तहत 5,6,8 और 9 फरवरी को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली वाले अयोध्या धाम जाएंगे।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।