दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- संविधान की रक्षा की लें शपथ

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 जनवरी 2024): देश आज अपना 75 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से संविधान की रक्षा की शपथ लेने को कहा है और कहा कि अपने महान लोकतंत्र को और मज़बूत बनाएँ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर कहा है कि “सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मज़बूत बनाएँ।”

तो वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर कहा है, “दिल्ली और देश के सभी नागरिकों को 75वें गणतंत्र दिवस की अशेष शुभकामनाएं। लोक शासन को समर्पित यह महापर्व हमारे सर्वजन हितकारी संविधान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का त्योहार है। दृढ़ इच्छाशक्ति से समावेशी विकास, विश्व शांति और सत्य मन, वचन तथा कर्म से सेवा हमारे आदर्श रहें। जयहिंद!”