दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट देरी और कुछ रद्द

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 जनवरी 2024): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज शुक्रवार को शीतलहर जारी है। इसके साथ ही कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है और इसका असर ट्रेन और फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। वहीं आज दिल्ली में कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।

आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पालम में आज न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.1, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 6.0, रिज में न्यूनतम तापमान तापमान 6.9 और आयानगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।