दिल्ली में शीतलहर और कोहरा का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जनवरी 2024): दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। वहीं आज बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरा का कहर जारी है। कोहरे के कारण विज़िबिलिटी कम हो गई। इसके चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही है और फ्लाइट को भी डायवर्ट किया जा रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। तो वहीं बेघर लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा में भी ठ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को पालम में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे है। तो वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे है और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे है। जबकि रिज में न्यूनतम तापमान तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -0.2 डिग्री नीचे है और आयानगर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से -1.0 डिग्री नीचे है।