विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 दिसंबर 2023): पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी है। तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर लगातार सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में आज हुए विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।

विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा से चुनाव में जीत दर्ज की है। विष्णु देव साय ओबीसी समाज से आते हैं। वे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और संघ के बड़े नेता रमन सिंह के करीबी भी रहे हैं।

विष्णुदेव साय चार बार के लोकसभा सांसद रहे हैं। इनके पास केंद्रीय राज्यमंत्री की भी ज़िम्मेदारी रही है। साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और साय इसी समुदाय से हैं। इस समुदाय से अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका था।

बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय के जरिए पूरे देश में मैसेज दे रही है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं, अब उस पर क्लीन स्वीप कराने की ज़िम्मेदारी साय की होगी। 2019 में BJP ने 9 पर जीत हासिल की थी।।