वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी होंगे भारतीय नौसेना के अगले उप प्रमुख, किरण देशमुख होंगे सामग्री प्रमुख

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 दिसंबर 2023): पश्चिमी नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को भारतीय नौसेना के अगले उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में मुंबई स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान का नेतृत्व कर रहे हैं, वह अगले महीने 4 जनवरी को अपनी नई नियुक्ति ग्रहण करेंगे। वाइस एडमिरल एसजे सिंह, वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के बाद अगले पश्चिमी नौसेना कमांडर होंगे। वह वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं।

तो वहीं, वाइस एडमिरल किरण देशमुख भारतीय नौसेना के अगले सामग्री प्रमुख होंगे। वह मौजूदा वाइस एडमिरल संदीप नैथानी की जगह लेंगे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। देशमुख वर्तमान में नौसेना मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक हैं।।