पद्मश्री गुरु शोवना नारायण द्वारा आयोजित ‘ललितार्पण फेस्टिवल 2023’ का अद्भुत आयोजन, मशहूर कलाकारों ने बिखेरा जलवा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (7 अक्टूबर 2023): पद्मश्री गुरु शोवना नारायण और श्रुति चंद्रा के सानिध्य में फेस्टिवल 2023 के 22वें संस्करण का आयोजन गुरुवार, 5 अक्टूबर की शाम को इंडिया हैबिटेट सेंटर के ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में मोहिनीअट्टम और ओडिसी नृत्य का मुज़ायरा पेश किया गया।

कलाकारों में मशहूर मोहिनीअट्टम नृत्यांगना मेघा नायर ने अपने नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनके अलावा मशहूर नृत्यक विश्वनाथ मंगराज ने ओडिसी नृत्य का अनोखा और खूबसूरत नजारा पेश किया। दोनों कलाकारों ने अपने नृत्य की एक साथ जुगलबंदी भी दिखाई, सभी दर्शको ने दोनों का तालियां बजाकर स्वागत किया और नृत्य का भरपूर आनंद लिया। दोनों कलाकारों की एनर्जी देखने वाली थी।

कार्यक्रम के दौरान मोहिनीअट्टम नृत्यांगना मेघा नायर और ओडिसी नृत्य विश्वनाथ मंगराज तथा अन्य सहायक कलाकारों को राहुल अरोड़ा द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम की अयोजिका श्रुति चंद्रा ने अपने संबोधन में सभी को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया और इसके साथ ही कार्यक्रम का सुखद समापन हो गया।