VHP अध्यक्ष आलोक कुमार और महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज ने नलहड़ मंदिर में किया जलाभिषेक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अगस्त 2023): नूंह के नलहड़ मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज के साथ पहुंचे लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती रही। इसके अलावा किसी अन्य को जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

गुरुग्राम में पुलिस ने हिन्दू संगठन के 10 से अधिक नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हैं। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के चलते की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ये सभी नूंह जाने की तैयारी कर रहे थे।।