भारतीय कुश्ती संघ को लगा बड़ा झटका, अब विदेशों में नहीं फहराएगा तिरंगा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अगस्त 2023): भारतीय कुश्ती महासंघ को बड़ा झटका लगा है। विश्व कुश्ती महासंघ (UWW) ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की सदस्यता को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल विश्व कुश्ती संघ ने 30 मई को भारतीय कुश्ती संघ को पत्र लिखकर कहा था कि अगले 45 दिन (15 जुलाई तक ) में भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं होगा तो विश्व कुश्ती महासंघ, भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को सस्पेंड कर देगी।

विश्व कुश्ती महासंघ द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को सस्पेंड करने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (DCW) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि “वर्ल्ड रेस्लिंग ने WFI को सस्पेंड कर दिया है‌। सिर्फ़ एक यौन शोषण के आरोपी को बचाने की कोशिश की वजह से अब विदेश में भारत का तिरंगा नहीं फहराएगा, राष्ट्रीय गान नहीं चलेगा। इससे बड़ा देश का अपमान क्या हो सकता है? देश और बृज भूषण में से चुनना था, आपने बृज भूषण चुना।”

आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ अपने पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद पहले से ही मुश्किलों में घिरी हुई है। अब भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता जाने के बाद भारतीयों पहलवानों के लिए यह बड़ा झटका है।।