डिग्री मामले में अरविंद केजरीवाल को झटका, गुजरात HC ने खारिज की अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 अगस्त 2023): गुजरात हाईकोर्ट से आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल गुजरात उच्च न्यायालय ने गुजरात विश्वविद्यालय के खिलाफ अपमानजनक बयानों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है।।