दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में भी हुआ पास, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 अगस्त 2023): दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा से भी पास हो गया है। इस बिल के पक्ष में 131 वोट पड़े हैं। वहीं इसके खिलाफ 102 वोट पड़े हैं। इस बिल को राज्यसभा में पारित होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि “पीएम मोदी के नेतृत्व में, देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया ने देखा कि कोविड महामारी के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाहर के लोगों के लिए जगह नहीं है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं है। दिल्ली में कुशासन और भ्रष्टाचार को देखते हुए ये सब करना पड़ा।

बता दें कि दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। इस बिल का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद के