दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट वापस दिल्ली लौटी, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (05 अगस्त 2023): दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट की शनिवार सुबह दिल्ली लौट आई। मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2172 में क्षणिक तकनीकी सावधानी की वजह से दिल्ली लौटी।

इस मामले में जानकारी देते हुए एयरलाइन कंपनी ने कहा कि “दिल्ली से रांची तक चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2172 क्षणिक तकनीकी सावधानी के कारण एहतियात के तौर पर आज दिल्ली लौट आई।”