बड़ी खबर: भारतीय जनता पार्टी ने कपिल मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 अगस्त 2023): दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कपिल मिश्रा को अपनी दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बात की घोषणा बीजेपी दिल्ली ने ट्विटर पर संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी करके दी है।

संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में लिखा है, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के आदेश अनुसार कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का “प्रदेश उपाध्यक्ष” नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

आपको बता दें कि कपिल मिश्रा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक रहे चुके हैं। वह 17 अगस्त 2019 में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।।