दिल्ली मेट्रो में भोलेनाथ के गाने पर झूमे कांवड़िए, वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जुलाई 2023): दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़िए भोलेनाथ के गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों जैसे कपड़े पहने कुछ लड़के भोलेनाथ के गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ लड़के को भोलेनाथ की नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। इसके अलावा एक लड़का को फ्रंट कैमरा से वीडियो शूट करते हुए भी देखा जा सकता है।

आपको बता दें इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को @sanjeevmahto76 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में हार्ट और मेट्रो वाली इमोजी के साथ लिखा है, “दिल्ली मेट्रो।” इस वीडियो को 781 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 89 हजार से अधिक लाइक मिल चुका है।