सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ा भारी, 491 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जुलाई 2023): द्वारका पुलिस द्वारा 1 और 2 जुलाई को द्वारका जिले के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शराब पीने के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस दौरान द्वारका पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के आरोप में 491 आरोपियों को पकड़ा है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सोमवार को दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान, द्वारका सब-डिवीजन से 145 लोगों को पकड़ा गया है। वहीं डाबरी से 151 लोगों को पकड़ा गया है। इसके अलावा नजफगढ़ से 149 लोगों को और छावला सब-डिवीजन से 46 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को 40-ए उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। द्वारका पुलिस ने इस अभियान के तहत कुल 491 लोगों को पकड़ा है।।