बड़ी खबर: दिल्ली के ए.एन.झा डियर पार्क की मान्यता रद्द, जानवरों के स्थानांतरण का आदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 जून 2023): दिल्ली का प्रसिद्ध डियर पार्क बंद होने जा रहा है। दरअसल भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दिल्ली के ए.एन.झा डियर पार्क, हौज खास की मान्यता रद्द कर दी है। साथ ही मंत्रालय ने जानवरों को दूसरे जगह स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने बुधवार को दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, “भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दिल्ली के ए.एन. झा डियर पार्क, हौज खास की मान्यता रद्द कर दी है और जानवरों के स्थानांतरण का आदेश दिया। मंत्रालय के अनुसार क्षेत्र का भूमि उपयोग हरित संरक्षित वन के रूप में रहेगा।”