दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर!, इस रूट पर मेट्रो सेवाओं में देरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05/05/2023): दिल्ली मेट्रो के वायलेट लाइन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। हालांकि अन्य सभी मेट्रो लाइन पर सेवाएं सुचारू रूप से चल रही है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सुबह ट्वीट करके दी है।

DMRC के ट्वीट के मुताबिक, “कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा।”

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर ट्रेन लेट चलने का कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।