झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/04/2023): झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज गुरूवार सुबह निधन हो गया है। इस बात की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा है, “अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

आपको बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनको इलाज के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।