राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द, काले कपड़े में सदन में जाएंगे कांग्रेस के सांसद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/03/2023): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत पूरा विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगी हुई है। वहीं आज कांग्रेस के सभी सांसद काले कपड़े पहन कर संसद जाएंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध करेंगे।

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि “भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र नहीं चाहते, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। हमारी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग भी नहीं मानी जा रही। हम चाहते हैं कि सत्य बाहर आए।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर उनके (PM मोदी) पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं, वह हम देश के लोगों को बताएंगे। इसमें नीजि धरना क्या है? हम जनता, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। जो लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं उनका धन्यवाद करता हूं।”