आजादपुर इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/03/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक शख्स को कथित तौर पर चाकू से मारने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिया हैं। पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।

मृतक शख्स की पहचान राम प्रवेश पासवान के रूप में हुई है। तो वहीं आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय आशु मियां और हिस्ट्रीशीटर कमल सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी आज यानी बुधवार को दिल्ली पुलिस ने दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ” दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक शख्स राम प्रवेश पासवान को चाकू मारने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी आशु मियां (32) और हिस्ट्रीशीटर कमल सिंह के रूप में हुई है। अपराध का हथियार भी बरामद। आगे की जांच चल रही है।”