राहुल गांधी को भारत की चिंता नहीं करनी चाहिए, संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (26/02/2023): बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार, राहुल गांधी ने स्वीकार किया है कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों ओर तिरंगे को देखा।

संबित पात्रा ने कहा कि एक तरफ पूरा विश्व आज हिंदुस्तान को ‘ब्राइट स्पॉट’ कहने में लगा है वहीं कांग्रेस पार्टी ‘हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है’ जैसे विषयों को अपने भाषणों में स्थान दे रही है। जिस जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था। आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण है, इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन जोकि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया है।

संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राज्य है, और उसने भारत में आतंक फैलाने के लिए भारत में आतंकवादी भेजे थे। 2013 में पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने कहा, “मैं सच्चाई को स्वीकार करने में संकोच नहीं करूंगा। 70 लंबे वर्षों तक, भारत की नीति ‘कम विकसित सीमाएँ सबसे सुरक्षित स्थान हैं’ क्योंकि चीन शक्तिशाली है। यह बयान तत्कालीन सरकार की कायरता को साबित करता है।

पात्रा ने कहा कि डोकलाम के समय जब हमारे जवान अड़े हुए थे तब यह गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था। 2008 में सोनिया और राहुल जी ने चीन जाकर शी जिनपिंग के साथ जो करार किया था वो भी हमने देखा है। कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली है ये राहुल गांधी जी बताना बंद करें। जहां तक भारत की संप्रभुता का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश है जिसमें सेना को ‘फ्री हैंड’ है। जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है। गांधी परिवार का एक ही Motto है- Power Without Responsibility.

संबित पात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए। इस अधिवेशन में भी कमल की पंखुड़ियां बिछाई जा रही हैं ताकि गांधी परिवार इन पर चल सके। इस देश को जानने के लिए 52 साल बाद एक छोटी सी यात्रा की जबकि हमारे नेताओं ने जीवन की शुरुआत में ही अपने घर को छोड़ा।

संबित पात्रा ने कहा कि प्रचारक के रूप में उन्होंने देश को समझा और जाना। हमारे दोनों प्रधानमंत्री प्रचारक रहे। आज विश्व जानता है कि भारत की क्षमता क्या है। राहुल जी, आपको भारत की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है आप अभी भारत को और जानिए। आज भारत एक चमकता सितारा है। उनकी नकारात्मक राजनीति के बावजूद दुनिया ने भारत की क्षमता को महसूस किया है। इसलिए राहुल गांधी को भारत की चिंता नहीं करनी चाहिए।।