भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर लगे गंभीर आरोप, सेल्फी को लेकर हुआ बड़ा विवाद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17/02/2023): भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल बुधवार को मुंबई में पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक होटल में डिनर के लिए गए थे जहां कुछ फैंस ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की मांग की पृथ्वी शॉ के मना करने पर गुस्साए फैंस ने पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार की तोड़फोड़ की। इस मामले ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़की का नाम सपना गिल है जो कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। सपना गिल और उसके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें लड़की पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर आरोप लगा रही है और हाथापाई करते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की क्रिकेटर के दोस्त पर क्लब में मारने का आरोप लगा रही है। लड़की और उसके दोस्त सवाल करते हुए कह रही है कि यह क्रिकेटर है तो क्या? हम लोग कुछ नहीं है? लड़की का दोस्त कह रहा है कि मैं अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने आया हूं। लड़की का दोस्त कह रहा है कि मेरे पास प्रूफ है मैं उसका वीडियो बनाया हूं।

लड़की का दोस्त वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहा है कि मैंने इसका वीडियो बनाई और उसने मेरा फोन छीन और मुझे धक्का दिया। लड़की बोल रही है कि हम लोगों ने इनको हाथ जोड़े इन लोगों ने हमको मारा। लड़की का दोस्त ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके दोस्त ने हमको मारा और गाड़ी लेकर भाग गए हमारे पास प्रूफ है।।