भारतीय जनता मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार, जानें क्या है उनकी मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (11/02/2023): भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने आज दिल्ली के एम पी भवन में भारत के 21 राज्यों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में भारतीय मजदूर की मांगों को लेकर और मजदूरी का काम में निजी और ठेकाकरण ने कारण आने वाली मुश्किलों से निपटने के लिए कुछ अहम फैसले लिए गए।

इस मौके पर टेन न्यूज से बातचीत के दौरान भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमथा नाथ बिस्वास ने कहा कि हमारी यूनियन हमेशा श्रमिकों और मजदूरों के हक के लिए लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ठेकेदार को बेशक ठेका दें लेकिन सरकार यह भी निश्चित करे की अगर मजदूर का मजदूरी सरकार 30 हजार दे रही है तो ठेकेदार भी इस राशि को मजदूर को पूरा दें।

इसके साथ ही भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमथा नाथ बिस्वास ने कहा कि लगातार श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार तमाम तरह की योजनाएं बना रही है उन्हें आज के दौर में सम्मान दिया जा रहा है लेकिन हम मांग करते हैं कि वेतन वृद्धि को लेकर भी सरकार कोई नियम बनाएं।

मनमथा नाथ बिस्वास विश्वा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार श्रमिकों को एक अलग स्थान देने का काम किया है। हम सरकार से नाराज नहीं है सिर्फ सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि सरकारी कर्मचारी का दर्जा श्रमिकों को दिया जाए। आज श्रमिकों का बहुत ही बुरा हाल है वह किसी तरह अपने जीवन यापन करते हैं। सरकार के तरफ से अगर उन्हें कर्मचारी का दर्जा प्राप्त हो जाएगा तो वो और भी विकास करेंगे।।