साउंड सिस्टम के किराए का भुगतान नहीं करने पर उपजा विवाद | कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/02/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साउंड सिस्टम के किराए का भुगतान न करने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी को बारा हिंदू राव अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि मद्रासी कॉलोनी निवासी एक घायल मुनिन्द्र कुमार शाही को अस्पताल में मृत हालत में लाया गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे और चश्मदीद का बयान दर्ज किया।

चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि “29 जनवरी की रात करीब 11 बजे जब वह गली से गुजर रहा था, तो उसने मद्रासी कॉलोनी मोरी गेट दिल्ली के सामने चीख-पुकार सुना। वहां जाकर देखा तो मुनींद्र कुमार शाही उर्फ फौजी जमीन पर पड़ा था और मुनिंद्र की बस्ती का एक लड़का उसकी छाती पर पैर रखा हुआ था। एक लड़का उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर रहा था। चश्मदीद ने आगे बताया कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश किया तो दोनों आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ घायल को एचआरएच अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले में सब्जी मंडी थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान मुनिन्द्र कुमार शाही निवासी जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुआ है। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजा ने कार्यक्रमों के लिए साउंड सिस्टम का साइड बिजनेस शुरू किया था। उसने अपना साउंड सिस्टम मृतक मुनिन्द्र कुमार शाही को 1500 रुपए में किराए पर दिया था, लेकिन मुनिन्द्र कुमार शाही ने उसे पैसे नहीं दिया था। इसी की वजह से दोनों में बहस होता है। फिर 29 जनवरी की रात आरोपी राजा और मुनिन्द्र कुमार शाही के बीच कहासुनी होता है। इस दौरान आरोपी राजा और एक अन्य किशोर मुनिंद्र की हत्या कर देता है।।