ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को झारसुगुड़ा जिले में अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/01/2023): ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, “झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।”