यदि आप डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान!, पढ़े पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/01/2023): डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं। चंडीगढ़ में क्राइम ब्रांच की टीम ने आज रविवार को साइबर ठगी करने के आरोप में 4 नाइजीरियन और एक गिनी नागरिक सहित 5 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा इस मामले में दिल्ली की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। ये लोग डेटिंग ऐप पर दूसरे लोगों की फोटो इस्तेमाल करके चैट करते थे। बाद में शिकार बना लोगों से पैसे ठगते थे।

इस मामले में चंडीगढ़ के साइबर क्राइम के SP केतन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी का मामले में 4 नाइजीरियन और एक गिनी नागरिक सहित 5अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है। एक दिल्ली की महिला को भी पकड़ा गया है। ये लोग डेटिंग ऐप पर दूसरे लोगों की फोटो इस्तेमाल करके चैट करते थे। ये लोगों को ठग कर पैसे लेते थे।

साइबर क्राइम के SP केतन बंसल ने आगे बताया कि आरोपियों के पास से छापेमारी में 25 फोन, 2 लैपटॉप, 3 मॉडम और एक लैंडलाइन फोन बरामद किए गए हैं।