राजधानी दिल्ली में ठंड की वजह से येलो अलर्ट जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर ठंड का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने ठंड की वजह से राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं राजस्थान और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी से तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है।

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में अति तीव्र शीतलहर जारी है। 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना है। 18 जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी। राजस्थान और हरियाणा में ऑरेंज और दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं आज के मौसम की बात करें तो आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।।