कोहरे और ठंड के कारण करीब 45 उड़ानें लेट, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। तो वहीं आज शीतलहर की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। लेकिन आज भी दिल्ली में घने कोहरे की चादर छाई हुई है जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब 45 उड़ानें लेट है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 6:10 बजे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं पालम क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना जताई है।

बता दें कि IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने कल यानी मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण शीतलहर देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में धुंध की चादर है। तो वहीं IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी आज के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना जताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को जम्मू कश्मीर में तेज बारिश एवं हिमपात और दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार हैं।।