तेजाब फेंकने वाले लड़कों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए: गौतम गंभीर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/12/2022): भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंकने वाले लड़कों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इन अपराधियों में अतुलनीय दर्द का डर पैदा करने की भी जरूरत है। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर ट्वीट करके यह मांग किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “शब्द कोई न्याय नहीं कर सकते। हमें इन जानवरों में अतुलनीय दर्द का डर पैदा करना होगा। द्वारका में स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले लड़के को अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।”

इस घटना के बाद आसानी से बाजार में तेजाब की उपलब्धता और बिक्री को लेकर सवाल उठाए गए थे। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सहित महिला समूहों और अन्य लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में एसिड की उपलब्धता पर सवाल उठाए हैं।