Breaking News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (10 अक्टूबर 2022)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव बीते 2 अक्टूबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

नेताजी के निधन की खबर की पुष्टि समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की गई है, “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव”

आपको बता दें कि नेताजी के निधन की खबर आते ही उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है, सभी सियासतदान दुख व्यक्त कर रहे हैं।।