उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ICU में भर्ती

 

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (2 अक्टूबर 2022)

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव की अचानक तवियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया है।

ANI के ट्विटर हैंडल के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
“हरियाणा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया।”

वहीं समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति स्थिर बनी हुई है, वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
“आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।

वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।”