सुदर्शन धाम में पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा सहित कई हस्ती रहें मौजूद

टेन न्यूज नेटवर्क

सीतामढ़ी, बिहार (2 अक्टूबर 2022): सीतामढ़ी के मुबारकपुर, सुदर्शन धाम में पूर्व मंत्री के ऐच्छिक कोश से निर्मित “सुदर्शन पुस्तकालय” का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् राजऋषि आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज उपस्थित रहे, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मधुबनी के बेनीपट्टी से वर्तमान विधायक विनोद नारायण झा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सीताराम यादव सहित कई अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहें।

उक्त अवसर पर उद्घाटनकर्ता आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने कहा “आजकल लोग स्थानीय भाषा को छोड़कर लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी में बात करना सिखाते हैं।अपने संस्कृति और अपने संस्कार को भूल रहे हैं।” एक उदाहरण देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि”आजकल बच्चे को दही जमाने की विधि नहीं पता है, आवश्यकता है कि लोग अपने संस्कारों एवं संस्कृति को अपनाएं।” उन्होंने शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा ” मैं महराज जी को अपने संघर्ष के समय से जानता हूं। आज वो शिक्षा के क्षेत्र में शिखर पर हैं, वो जितने बड़े हैं वो वास्तव में हृदय से भी उतने ही बड़े हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनका कार्य उल्लेखनीय है।”

मंच पर मौजूद अन्य कई विशिष्ट अतिथियों ने आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को उल्लेखनीय एवं सराहनीय बताया।
मंच पर उपस्थित “टेन न्यूज नेटवर्क” के कंटेंट एडिटर रंजन अभिषेक ने सुदर्शन धाम में आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज की धर्मपत्नी जगततारिणी दीदी के विषय में चर्चा करते हुए सुदर्शन धाम एवं जगततारिणी धाम के संबंधों को व्याख्यायित किया।
उक्त अवसर पर जिलेभर के कई गणमान्य लोग सहित सैकड़ों भक्त एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं दीदी जगत्तारिणी के धाम से भारतीय रेलवे में कार्यरत सुनील सिंह, नरार पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह, पुरसौलिया पंचायत के मुखिया मनोज साह, सुधीर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
मंच पर सभी अतिथियों को रामायण एवं गीता और पटका प्रदान कर सम्मानित किया गया।।