क्या राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष?, मंथन जारी। पढें ये रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (20/09/2022): कांग्रेस पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश में है। कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा, क्या नया अध्यक्ष गांधी परिवार से होगा या गैर गांधी परिवार का ऐसे हीं तमाम तरह के सवाल इन दिनों सुनने में आ रहा है। कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले तमाम तरह के नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए कभी राहुल गांधी का नाम सामने आ रहा है, कभी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तो कोई कांग्रेस नेता शशि थरूर के नाम पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तमाम तरह के सवालों के बीच कांग्रेस के कई नेताओं ने ईक्षा जाहिर की है कि पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को होना चाहिए।

 

इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नव निर्वाचित (PCC Delegate) की बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद ग्रहण करने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि विपक्ष की एकमात्र सशक्त आवाज राहुल गांधी है और राहुल गांधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए।