राजा सिंह के विवादित टिप्पणी पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- उन्हें एक बार फिर जेल भेजा जाना चाहिए

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/08/2022): भारतीय जनता पार्टी से निलबित विधायक टी राजा सिंह को कल यानी मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, और देर शाम को कोर्ट से जमानत मिल गया था। टी राजा सिंह की जमानत के विरोध में हैदराबाद में रातभर प्रदर्शन किया गया। उनके जमानत को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने TRS सरकार से, पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि उन्हें उसे एक बार फिर जेल भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम TRS सरकार से, पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि उनके(राजा सिंह) खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजना चाहिए। उनको पुलिस हिरासत में लेकर उनका वॉइस सैंपल FSL को भेजना चाहिए ताकि उनके खिलाफ मज़बूत मामला बने। उन्होंने सजा की मांग करते हुए कहा कि टी राजा सिंह को ऐसी सजा मिले जिसके बाद वह दोबारा इस तरह का बकवास बयान ना दें।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश कल जारी किया था। हम उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इसे सुधारेंगे। उन पर गंभीर आरोप हैं और उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उसे एक बार फिर जेल भेजा जाना चाहिए। ये है हमारी मुख्य मांग है।

गौरतलब है कि टी. राजा सिंह पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। टी. राजा सिंह ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी किया था। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।