वंदे मातरम् नारे से देश को मिली आजादी, ग़ंगे मातरम नारे से नदी प्रदूषण को मिलेगी आज़ादी: केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

टेन न्यूज नेटवर्क

दिल्ली (21 अगस्त 2022): राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित भव्य काव्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री “अश्विनी कुमार चौबे” ने “हर हर गंगा, हर घर तिरंगा” का नारा दिया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने टेन न्यूज से बात करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् से हमारा देश आजाद हुआ है, और इसके साथ हम भारत को और अधिक विकसित देश बनाएंगे, साथ ही उन्होने कहा कि “हर घर तिरंगा” विश्व की सबसे सफल और बड़ा आवाह्न है।।