सिसोदिया के घर CBI की रेड, संजय सिंह बोले केजरीवाल सरकार के कामों से पीएम मोदी को नींद नहीं आती

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (19/08/2022): दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची। आबकारी नीति मामले में CBI ने ये रेड सिसोदिया के घर पर की है। सीबीआई रेड के बाद ट्विटर पर मनीष सिसोदिया ने लिखा कि हम सीबीआई जांच का स्वागत करते हैं। और हर संभव सहयोग करेंगे। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने आने है, आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा की दिल्ली और पंजाब की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में फैल रही है। देशभर से लोग उनके भारत को No 1 राष्ट्र बनाने के मिशन से जुड़ रहे हैं। इसीलिए मोदी को रातभर एक ही चिंता रहती है कैसे केजरीवाल को रोका जाए। संजय सिंह ने कहा पीएम मोदी अब केजरीवाल रुकने वाले नहीं है।

 

संजय सिंह ने कहा की शराब नीति मुद्दा होती तो गुजरात में बीजेपी नेताओं द्वारा ज़हरीली शराब बनाने पर जांच होती क्या इनके ख़िलाफ़ CBI जांच हुई? इनका मक़सद केजरीवाल और उनके ‘शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल’ को रोकना है। संजय सिंह ने कहा की मोदी जी, छोटी सोच से बाहर आइए। अब केजरीवाल जी रुकने वाले नहीं है।

संजय सिंह ने कहा की दिल्ली का ‘शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है जिसे इन्हें हर हाल में रोकना है। अगर देश में ऐसी छोटी सोच के प्रधानमंत्री हैं जो ‘शिक्षा और स्वास्थ्य’ पर काम ना करने दें तो वो देश को क्या आगे लेकर जाएंगे। संजय सिंह ने कहा की मोदी जी को देश के साथ ख़ुश होना चाहिए, वो उल्टा सिसोदिया पर सीबीआई रेड करवा रहे हैं।।