दिल्ली में बीजेपी की भव्य तिरंगा यात्रा, युवा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (06/08/22): देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है, और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी के सांसदों एवं केंद्रीय मंत्रियों ने लाल किले से संसद भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली थी।

इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से भी दिल्ली में एक शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं दिल्ली बीजेपी प्रदेश इकाई और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तरफ से भी दिल्ली के सड़कों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसका संदेश है कि तिरंगा झंडा को हर घर तक पहुंचाया जाए।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय से इसकी शुरुआत हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद गौतम गंभीर सांसद रमेश बिधूड़ी समेत कई नेताओं ने तिरंगा झंडा को हरी झंडी दिखाई। यह तिरंगा यात्रा 75 किलोमीटर की होगी, जिस का समापन दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के 25 लाख घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाए इसके लिए ये बाइक रैली निकाली गई है।

 

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि हिंदुस्तान के हर घर पर तिरंगा झंडा लहराए। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम रखा गया है। आदेश गुप्ता ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, और हमारा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा घरों तक भारत का तिरंगा पहुंचे इसलिए यह अभियान रखा गया है।

जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब यह तिरंगा यात्रा अमर जवानों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का एक सार्थक कार्यक्रम है। इसके माध्यम से हम याद करेंगे उन शहीदों को जिन्होंने देश और तिरंगे की रक्षा में अपना बलिदान दिया है।