दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में इंदरलोक और पीतमपुरा स्टेशनों के बीच परिचालन हुआ बाधित, यात्री दिखे परेशान

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (27/06/22): दिल्ली की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो की रेड लाईन पर आज सुबह यात्रियों को सफर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आपको बता दें कि रेड लाइन पर स्थित मेट्रो स्टेशन पीतमपुरा एवं इंद्रलोक के बीच मेट्रो परिचालन घंटों तक बाधित रही, जिससे यात्री काफी परेशान दिखे।

इस समस्या पर डीएमआरसी ने कहा की रेड लाइन पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब हो रहा है। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’ डीएमआरसी ने आगे कहा, सुधार कार्य प्रगति पर है। नियमित सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

आपको बता दें कि रेड लाइन मेट्रो दिल्ली के रिठाला से कश्मीरी गेट को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो में इस तरीके की जो समस्याएं हैं वह पिछले एक-दो महीने से लगातार देखने को मिल रही है। जिसमें कई बार मेट्रो में परिचालन बाधित होने से आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया की इंदरलोक और पीतमपुरा स्टेशनों के बीच दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन सेवाओं में सोमवार सुबह देरी हुई। अब सामान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।