राजेन्द्र नगर उपचुनाव में हार पर आदेश गुप्ता ने कहा- ‘हार-जीत लोकतंत्र का अभिन्न अंग है, भाजपा इस जनादेश का सम्मान करती है’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/06/2022): दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया की हार हुई है। वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक से लगभग 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हारे हैं। वहीं राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में हार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर किए हैं।

आदेश गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया को मिले स्नेह व आशीर्वाद के लिए मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का अभिन्न अंग है, भारतीय जनता पार्टी इस जनादेश का सम्मान करती है। हमारे कार्यकर्ता इस चुनाव की भांति आगे भी और अधिक बल के साथ रणक्षेत्र में उतरेंगे।

बता दें कि दिल्ली के राजेन्द्र नगर में 23 जून को उपचुनाव था। वहीं आज चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं और इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने बड़ी जीत हासिल किए है।