बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की विपक्ष से अपील ‘विपक्ष आज घड़ियाली आँसू ना बहाएँ, महिलाओं का सम्मान करें’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/06/2022): NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने विपक्ष से अपील किया है कि सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को चुनें। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अपनी नाकामी न दिखाएं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करें क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाए।

बता दें कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बनाया गया है और 27 जून को वो राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज केंद्र ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ‘जेड (Z)’ श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया है ।